हे आदि शक्ति, दुर्गा मैया लिरिक्स | Hai Aadi Shakti Durga Maiya Lyrics
हे आदि शक्ति, दुर्गा मैया, जगदम्बा, सुन लो हमारी पुकार, बेड़ा पार करो माँ।
सबका दुःख दूर करो, हर विपदा चूर करो,
हे देवी शैलपुत्री माता। अंधकार नाश करो, विश्व में प्रकाश करो, ब्रह्मचारिणी सुख की दाता।
जय हो तुम्हारी, हे चंद्रघंटा मैया, बिगड़ी अब दो सवाँर, बेड़ा पार करो माँ।
हे आदि शक्ति, दुर्गा मैया, जगदम्बा, सुन लो हमारी पुकार, बेड़ा पार करो माँ।
हे चन मन रंजनी, हे खल दल गंजनी, कृपा करो, कृपा करो कुष्मांडा माई, दया करो कुष्मांडा माई। रक्षा करो, रक्षा करो हे स्कन्दमाता, अम्बर में काली घटा छाई, दुनिया पे काली घटा छाई,
हे आदि शक्ति, दुर्गा मैया, जगदम्बा, सुन लो हमारी पुकार, बेड़ा पार करो माँ।।